दुनियादेशराजनीति

पीएम मोदी के एक कॉल से रुक सकती है जंग! ईरान युद्ध पर UAE को सिर्फ दोस्त भारत पर भरोसा

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी भीषण युद्ध के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपने दोस्त भारत की ओर बहुत ही उम्मीद भरी नजरों से देखा है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में यूएई के पहले राजदूत हुसैन हसन मिर्जा ने विश्वास जताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक फोन कॉल मात्र से ही यह संकट दूर हो सकता है।

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी जंग की चपेट में खाड़ी के कई देश बेवजह पिस रहे हैं। इनमें यूएई, कतर, जॉर्डन और सऊदी अरब जैसे मुल्क भी शामिल हैं। यूएई के राजदूत का कहना है कि पीएम मोदी ऐसे वर्ल्ड लीडर हैं, जो इजरायल और ईरान दोनों के अपने समकक्षों से बात करके इस युद्ध को रोकने की ताकत रखते हैं।

रान युद्ध की चपेट में अब पूरी दुनिया आ चुकी है और भारत समेत तमाम दक्षिण एशियाई देशों में इसकी वजह से भयानक पेट्रोलियम संकट पैदा होने लगा है। ऐसे में भारत में यूएई के पहले राजदूत ने एनडीटीवी को सोमवार को बताया कि ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध में उसे शामिल होने की कोई चाहत नहीं है और ऐसा करने का कोई वजह भी नहीं है।

जब उनसे पीएम मोदी के यूएई की लीडरशिप से संघर्ष को लेकर हुई बातचीत के बारे में पूछा गया तो मिर्जा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री का न सिर्फ खाड़ी देशों और उनके नेताओं के बीच सम्मान है, बल्कि वहां की जनता और व्यापार जगत के लोगों में भी बहुत आदर है। संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत ने कहा कि पीएम मोदी की यही विश्वसनीयता जंग में शामिल ईरान और अमेरिका पर भी लागू होती है।

मिर्जा ने कहा, ‘पीएम मोदी की ओर से ईरान और इजरायल के अपने समकक्षों को किया गया एक फोन कॉल इस मुद्दे का समाधान कर सकता है, और इसे समाप्त कर सकता है। सिर्फ एक फोन कॉल।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!