Uncategorized

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ –

✍️सुशील कुमार विश्वकर्मा

 

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ –

लखनऊ। जानकीपुरम शुक्ला चौरहा संगीत लान में नमो नमो क्रांति फाउंडेशन सम्मान समारोह हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि भाजपा विधायक डा.नीरज बोरा जी थे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि – सामाजिक संस्थाएं सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करती हैं विशिष्ठ अतिथि श्री रवीन्द्र प्रभात जी (संस्थापक, परिकल्पना) ने वैचारिक क्रांति की- आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि सबको साथ लेकर चलना ही सफलता – का मूल मंत्र है कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री शुभ चतुर्वेदी और राष्ट्रीय महासंगठन मंत्री श्री दीपक गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ आयोजन की सबसे खास बात ‘ परस्पर सम्मान ‘ की संस्कृति रही मुख्य अतिथियों को ईश्वर का चित्र और पटका भेंट कर भव्य स्वागत किया गया उत्तर प्रदेश के अनेकों जिलों के अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारियों को उनकी निष्ठा के लिए सम्मानित किया गया विशेष सम्मान कार्यक्रम की सफलता के पीछे समर्पित आयोजक का भी जोरदार अभिनंदन किया गया जो टीम वर्क और आपसी समन्वय का अनूठा उदाहरण बना नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष शुभ चतुर्वेदी जी ने समाज को संदेश देते हुए कहा हमारा उद्देश्य केवल पद देना नहीं, बल्कि प्रत्येक पदाधिकारी में समाज के प्रति जिम्मेदारी भाव को जागृत करना है जब हम सबको साथ लेकर चलते हैं तभी हम एक मजबूत राष्ट्र की नीव को रख सकते हैं समारोह में न केवल प्राचीन उपलब्धियों को याद किया गया एवं भविष्य की सामाजिक गतिविधियों और जन – कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!