Uncategorized

महिला दिवस पर प्रेरणा बनीं मोहनलालगंज की डाॅ. राखी मिश्रा,

खुद आत्मनिर्भर बनकर युवतियों को दिया रोजगार

महिला दिवस पर प्रेरणा बनीं मोहनलालगंज की डाॅ. राखी मिश्रा

मोहनलालगंज। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी पहचान बनाने की चर्चा हर जगह हो रही है। इसी कड़ी में मोहनलालगंज की डाॅ. राखी मिश्रा ने अपने हौसले और मेहनत से यह साबित कर दिया है कि नारी यदि ठान ले तो वह अपने पैरों पर खड़ी होकर न केवल अपना भविष्य संवार सकती है बल्कि समाज में बदलाव की मिसाल भी बन सकती है।डाॅ.राखी मिश्रा ने काॅस्मेटोलाॅजिस्ट की पढ़ाई पूरी करने के बाद पीजीआई क्षेत्र में अपना स्किन व हेयर ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया। अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर वह लोगों को बेहतर उपचार सेवाएं दे रही हैं। उनके इस प्रयास से जहां एक ओर लोगों को आधुनिक स्किन और हेयर ट्रीटमेंट की सुविधा मिल रही है, वहीं दूसरी ओर कई युवतियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिला है।
डाॅ.राखी मिश्रा ने अपने सेंटर के माध्यम से वर्षा,शिवानी,खुशी,नीलू,नेहा समेत अन्य आधा दर्जन के करीब युवतियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार भी दिया है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। उनका कहना है कि आज की युवती व महिलाओं को शिक्षा के साथ आत्मविश्वास भी जरूरी है। यदि महिलाएं अपने हुनर को पहचानें और आगे बढ़ने का साहस करें तो वे किसी पर निर्भर हुए बिना अपनी पहचान बना सकती हैं।
महिला दिवस के अवसर पर डाॅ. राखी मिश्रा का यह प्रयास महिलाओं के लिए जागरूकता का संदेश भी है कि वे अपने अधिकारों, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति सजग रहें और समाज में अपनी भागीदारी बढ़ाएं।
राखी मिश्रा की सफलता यह संदेश देती है कि नारी सशक्तिकरण तभी संभव है जब महिलाएं खुद पर विश्वास कर आगे बढ़ें और अपने साथ-साथ दूसरों को भी आगे बढ़ने का अवसर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!