Uncategorized

फाग ,ढोलक की थाप, झीके की झंकार, फूलों की बरसात से गूजा ग्राम पंचायत सचिवालय सिसेंडी,,,,

सिसेंडी पंचायत सचिवालय में हुआ भव्य होली मिलन समारोह,,,,,

 

,

✍️रामेंद्र प्रताप सिंह

लखनऊ।  मोहनलालगंज विकासखंड के सिसेंडी ग्राम पंचायत में होली के पावन अवसर पर इस वर्ष भी ग्राम पंचायत का होली मिलन कार्यक्रम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश जायसवाल , ग्राम पंचायत सचिव डी पी सिंह, भूतपूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल, व ग्राम वासियों द्वारा आयोजित होली मिलन स्थान ग्राम पंचायत सचिवालय सिसेंडी में सैकड़ो ग्राम वासियों की उपस्थिति में पारंपरिक होली फाग के बीच रंग, गुलाल की खुशबू , फूलों की होली से पूरा पंचायत भवन मे उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला l दूसरी तरफ गरम-गरम पकौड़ी, चाय ,ठंडाई, का ग्रामवासी आनंद लेते हुए नजर आए l
प्रधान प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, भूतपूर्व प्रधान राजेश जायसवाल सभी फाग में आए फाग टोली को व ग्राम वासियों को गुलाल लगाकर, माला पहनाकर , गुलाब की पंखुड़ी डालकर , गले मिलकर सभी को होली की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी l कार्यक्रम चल ही रहा था इस बीच में उत्तर प्रदेश श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह (दीपू )अपनी पूरी टीम के साथ जैसे ही पंडाल में प्रवेश किया वैसे ही फिर एक बार गुलाल और फूलों की होली देखने को मिली प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू ने पारंपरिक फाग गीत को सुनकर बहुत ही प्रसन्न हुए उपस्थित सभी ग्राम वासियों को हाथ जोड़कर अभिवादन कर सभी को होली की बहुत-बहुत बधाई दी l, कार्यक्रम में अभिषेक शुक्ला बिंदेश्वरी भी लोगों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी वही ग्राम वासियों के बीच ग्राम सचिव डी पी सिंह ने ढोल बजाकर फाग के गीतों पर लोगों को आनंदित किया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!