
रमज़ान के मुकद्दस महीने के बाद आई इस ईद ने हर चेहरे पर खुशियां बिखेर दी हैं।
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भी ईद का जश्न पूरे अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया।
सुबह से ही शहर के तमाम ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली।
दरगाह शाही मस्जिद में खास रौनक देखने को मिली, जहां मौलाना अरशदुल कादरी ने ईद की नमाज अदा कराई।
नमाज के बाद उन्होंने अपने खुत्बे में अमन, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
घर-घर में सेवइयों और पकवानों की खुशबू से माहौल और भी खुशनुमा हो गया।
वहीं, प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।




