
; असम के सीएम का महिला उद्यमिता योजना पर बड़ा दावा
पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनावी बिगुल किसी भी वक्त बज सकता है। निर्वाचन आयोग 15 मार्च से पहले चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, बंगाल की 294 सीटों पर इस बार दो चरणों में मतदान कराए जाने की प्रबल संभावना है। आयोग का मानना है, कम चरणों से उपद्रवियों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाने का मौका नहीं मिलेगा, जिससे हिंसा पर लगाम लगेगी। राज्य सरकार ने पहली बार आयोग के निर्देश पर 152 सीटों पर वरिष्ठ एसडीएम स्तर के अधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों की भूमिका सीमित कर सुरक्षाबलों की तैनाती का पूरा जिम्मा केंद्रीय पुलिस पर्यवेक्षकों को सौंपा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति से चुनाव प्रक्रिया सुचारू होगी। विपक्षी दलों की शिकायतों और सुरक्षा बलों के सुझावों के बाद आयोग ने यह मास्टरप्लान तैयार किया है।असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में लगभग 33.5 लाख महिलाओं को महिला उद्यमिता योजना का लाभ मिलेगा और लगभग 29 लाख लाभार्थियों को धनराशि वितरित की जा चुकी है। गुरुवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए सरमा ने कहा कि इस योजना के तहत धनराशि का वितरण सोनाई और पूर्वी गोलपारा निर्वाचन क्षेत्रों में भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “आज तक 29 लाख महिलाओं को महिला उद्यमिता योजना की धनराशि मिल चुकी है। आज यह धनराशि सोनाई और पूर्वी गोलपारा निर्वाचन क्षेत्रों में वितरित की जाएगी। कुल मिलाकर 33.50 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।” उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को असम का दौरा करेंगे और कोकराझार और गुवाहाटी में कार्यक्रमों में भाग लेंगे।तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के चंदानगर इलाके में स्थित फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग रात करीब 11:30 बजे लगी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार सूचना मिलते ही आठ फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।



