Uncategorized

यूजीसी के मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन से पहले श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू हाउस अरेस्ट

✍️आर.एस.तिवारी

राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू हाउस अरेस्ट

लखनऊ। श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के अनुसार वह अपने पैतृक निवास गोपालखेड़ा इस्टेट स्थित कोठी में मौजूद थे, जहां प्रशासन ने उन्हें नजरबंद कर दिया।बताया जा रहा है कि दुर्गेश सिंह दीपू आज केंद्र सरकार के खिलाफ हजरतगंज में यूजीसी मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन करने वाले थे। प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए उन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया।मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।इस घटनाक्रम के बाद समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है। फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!