टॉप न्यूज़बॉलीवुड

‘तेरे नाम’ री-रिलीज: वो फिल्‍म जो ‘खतरे’ से कम नहीं! सलमान ने खुद फैंस को दी थी ‘डराने’ वाली सलाह

सलमान खान की फिल्म “तेरे नाम’ 23 साल बाद रिलीज हो रही है। इस फिल्म को दोबारा रिलीज करना किसी खतरे से कम नहीं है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।सलमान खान आज बॉलीवुड में वो दबदबा कायम कर चुके हैं, जो इंडस्ट्री गिने-चुने सितारों को मिलता है। बॉलीवुड में इन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में जिन शानदार फिल्मों का हाथ रहा है उनमें से एक फिल्म साल 2003 में आई ‘तेरे नाम’ भी रही। आज 27 फरवरी को सलमान खान की ये फिल्म एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, जिसे लेकर 90 के दशक के फैन्स काफी उत्साहित हैं। ये एक ऐसी फिल्म थी जो रिलीज होने के बाद पहले तो सेमी हिट रही लेकिन वक्त के साथ ये बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में शामिल हो गई है। हालांकि, इस फिल्म को लेकर सलमान ने कभी खुद ही कहा था कि अपने इस किरदार से उन्हें डर लगने लगा था और अपने फैन्स को उन्हें फॉलो न करने तक की सलाह दे डाली थी। आइए, जानते हैं कि आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या था जो सलमान की नजरों में ही नहीं बल्कि प्यार करने वालों के हिसाब से भी अच्छा नहीं था।सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी सलमान खान के राधे मोहन के किरदार वाली यह फिल्म अपनी जबरदस्त पॉप्युलैरिटी और गानों के बावजूद हिट होने से थोड़ी दूर रह गई थी। हालांकि, अगर देखा जाए तो प्यार में जुनून की हदें पार करने वाली इस फिल्म में नफरत करने के लिए चीजें कम नहीं थीं।हाल के बरसों में सिनेमा में जुनून और प्रेम के बीच की रेखाएं धुंधली होती जा रही हैं जहां प्यार एक पागलपन की तरह दिखाया जा रहा है। अब अगर बात ‘कबीर सिंह’ से लेकर ‘कुंदन’ (रांझना), ‘शंकर’ (तेरे इश्क में) और ‘विक्रमादित्य’ (एक दीवाने की दीवानियत) और ‘एनिमल’ के रणविजय सिंह बलबीर जैसे किरदारों की करें तो सलमान की ये कहानी इन सबसे काफी पुरानी है, जिसमें प्यार के हद में वो पागलपन दिखाया है जिससे कई बार लोग नफरत करने लगते हैं। ‘राधे’ की कहानी कहीं न कहीं दिलों को झकझोरती जरूर है। ‘तेरे नाम’ के राधे ने बरसों पहले बड़े पर्दे पर लोगों को एक हीरो का ऐसा चेहरा दिखाया जिससे डर भी लगता है और आखिर में उसे प्यार नहीं बल्कि दया मिलती है।यहां ये भी बता दें कि सलमान ने अपने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि कैसे करीब दो दशक पहले निभाए इस किरदार से उनको भी डर लगने लगा था। ये किरदार सलमान को कभी पसंद भी नहीं आया था। सलमान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे इस रोल से डर लगने लगा था। दरअसल फिल्म तेरे नाम में सलमान खान ने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया था जो एक लड़की के प्यार में इतना अग्रेसिव हो जाता है कि खुद तक को चोट पहुंचाने लगता है। आखिर में ये किरदार पूरी तरह से पागल हो जाता है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!