टॉप न्यूज़दिल्ली NCR
सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की शुरुआत: पहले ही दिन महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए बड़ी सौगात!

3 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक इतिहास का अहम अध्याय जुड़ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा तीर्थ परिसर का उद्घाटन किया, जो अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय का एकीकृत केंद्र होगा।
यह नया परिसर उस बदलाव का प्रतीक है जिसके तहत पीएमओ का संचालन अब पारंपरिक South Block से स्थानांतरित होकर आधुनिक सुविधा-संपन्न हब में होगा। खास बात यह रही कि इसका उद्घाटन नई दिल्ली के स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया।
सेवा तीर्थ से लिए गए पहले बड़े फैसले
उद्घाटन के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने यहीं से अपने पहले आधिकारिक कार्यों की शुरुआत की और आम नागरिकों से जुड़े चार अहम निर्णयों पर मुहर लगाई।पीएम राहत योजना (PM RAHAT Scheme)
सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए ‘Road Accident Victims Hospitalization and Assured Treatment’ योजना की घोषणा की गई।- गोल्डन आवर में तुरंत कैशलेस इलाज
- 1.5 लाख रुपये तक की सहायता




