टॉप न्यूज़बॉलीवुड

राजनीतिक विषयों पर फिल्मों की कमी पर बोले अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप ने ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी फिल्में सिने प्रेमियों को दी हैं। मगर, उनका कहना है कि आज के समय में ऐसी फिल्में बनाना असंभव है। अनुराग कश्यप ने हाल ही में बंगलूरू के एक इवेंट में राजनीतिक विषयों पर फिल्में बनाने की चुनौतियों का जिक्र किया। उनका कहना है कि मौजूदा राजनीतिक माहौल में कुछ खास तरह की फिल्में बनाना ‘नामुमकिन’ है, जहां फिल्मों को कई तरह की कंट्रोवर्सी का सामना करना पड़ता है।
अनुराग कश्यप ने इस बात पर जोर दिया कि फिल्ममेकर्स की यह जिम्मेदारी है कि वे फ्री स्पीच का झंडा ऊंचा रखें। अनुराग कश्यप ने बंगलूरू इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘फियरलेस फिल्म मेकिंग’ सैशन में सिनेमा, पॉलिटिक्स और टेक्नोलॉजी के बारे में बात की। इस दौरान अनुराग ने अपनी फिल्मों के बारे में बात की और कहा, ‘आज के समय में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ या ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी फिल्में बनाना नामुमकिन है। कुछ सब्जेक्ट पॉलिटिकल तौर पर सेंसिटिव हो गए हैं और उनसे विवाद होते हैं।
अनुराग कश्यप ने आगे कहा, ‘ईरान या रूस जैसे देशों के डायरेक्टर हमसे कहीं ज्यादा पाबंदियों के बावजूद फिल्में बना रहे हैं। भारतीय डायरेक्टर्स को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए’। इसी दौरान अनुराग से आज के समय में मेनस्ट्रीम सिनेमा में पॉलिटिकल फिल्मों की कमी के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, ‘जर्मनी में हिटलर के खिलाफ फिल्में हिटलर की मौत के बाद ही आईं। हर चीज का अपना समय होता है’।
अनुराग कश्यप के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ‘निशांची’ थी, जिसे दो हिस्सों में बनाया गया। पहला पार्ट पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था, जिसके बाद पार्ट 2 सीधे ओटीटी पर रिलीज हुआ। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘कैनेडी’ अब भारतीय दर्शकों के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म भारत में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई, बल्कि सीधे ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!