मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम समारोह बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ –
सुशील कुमार विश्वकर्मा
लखनऊ। खंड विकास गोसाईं गंज में दिनांक -18 फरवरी 2026 दिन -बुधवार को समय प्रातः 11: 30 बजे स्थान – विशाल लान, चांदसरांय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम समारोह बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें 86 वर-वधू के जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति रिवाज के साथ किया गया जिसमें सरोजनी नगर खंड विकास क्षेत्र के 14 वर – वधू के जोड़े और 72 वर – वधू के जोड़े गोसाईं गंज खंड विकास क्षेत्र के जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार किया गया जिसमें गरिमामयी उपस्थिति अमरेश कुमार रावत विधायक मोहनलाल गंज, राजेश्वर सिंह विधायक सरोजनी नगर, विनय वर्मा ( डिम्पल ) ब्लाक प्रमुख , गोसाईं गंज, सुनील कुमार ब्लाक प्रमुख, सरोजनी नगर, निखिल मिश्रा चेयरमैन गोसाईं गंज, रोहित साहू चेयरमैन, काकोरी, जीनत नज़ीर चेयरमैन, नगराम, अस्मत आरा खान चेयरमैन,मलिहाबाद, रामावती रावत चेयरमैन, बंथरा सहित सभी क्षेत्रों के ग्राम प्रधानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई हर कन्या के खाते में 60 हजार रूपए एवं वैवाहिक उपहार 25 हजार रूपए एवं आयोजन हेतु 15 हजार रूपए सरकार द्वारा खर्च किए गए समारोह बहुत ही हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ।






