
गोरखपुर में शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर शकुशल सम्पन्न हुआ।
जिसके संबध में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि गोरखपुर में आज से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो गयी है। आज हिंदी का पेपर था। सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाया गया है। पर्याप्त मात्रा में सभी स्कूलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। इसके लिए कण्ट्रोल रूम भी बनाया गया है। जिस पर डीआओइएस लगातार निगरानी कर रहे है। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों की भ्रमणशील रहकर भी निगरानी की जा रही है। हमारा पूरा प्रयास है कि शांतिपूर्ण व सुचिता पूर्वक परीक्षा सम्पन्न होगा।




