यूपीराजनीति

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर केशव प्रसाद मौर्य का बयान,

 बोले— पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति की ओर

लखनऊ: भारत-अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही इस तरह के व्यापार समझौते का विचार व्यक्त किया था।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “यह भारत के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता साकार हो रहा है। मैं इस व्यापार समझौते की सफलता के लिए देशवासियों को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।”

उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत की आर्थिक मजबूती को और सशक्त करेगा तथा वैश्विक मंच पर देश की स्थिति को मजबूत बनाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!