दुनियादेशयुवा

AI समिट को कांग्रेस ने बनाया अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा

, शर्टलेस प्रदर्शन पर पीएम मोदी का रिएक्शन

मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए पूर्व सरकारों पर घोटालों का आरोप लगाया। उन्होंने एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को देश की छवि खराब करने वाला बताया। पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने घोटाले रोके, इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया और भारत को आत्मनिर्भर व वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए पूर्ववर्ती सरकार पर घोटाले का आरोप लगाया। साथ ही पीएम मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन को कांग्रेस की गंदी राजनीति का स्वरूप बताया। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया।रविवार को मेरठ में अपने संबोधन के दौरान कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘एक तरफ आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन देश में ही कुछ राजनैतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ, दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए। पूरा देश गर्व से भर गया लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया?पीएम मोदी ने आगे कहा, कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए।’ उन्होंने कहा, कांग्रेस ने नेताओं ने AI समिट में जो कुछ किया वह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कितनी दिवालिया, कितनी दरिद्र हो गई है। कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है।’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है, ये मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, मेरी मां को गाली देने से इन्हें कोई परहेज नहीं है, उन्हें बीजेपी, NDA से विरोध है लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि AI ग्लोबल समिट यह बीजेपी का समारोह नहीं था और न ही बीजेपी का कोई नेता वहां मौजूद था। यह देश का, देश के सम्मान का कार्यक्रम था लेकिन कांग्रेस ने परसो सारी मर्यादाएं तोड़ दी। पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है लेकिन दुर्भाग्य देखिए इतनी पुरानी पार्टी के नेता लजाने की बजाय गाजते हैं। देश की बेइज्जती करने वालों का जयकारा कर रहे हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!