स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं एकल अभियान के द्वारा लाला महादेव प्रसाद बालिका महाविद्यालय में प्रबंधक अम्बिका प्रसाद वर्मा जी के सौजन्य से मनाई गई –
✍️सुशील कुमार विश्वकर्मा
लखनऊ। गोसाई गंज में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं एकल अभियान के द्वारा लाला महादेव प्रसाद बालिका विद्यालय में विद्यालय प्रबंधक अम्बिका प्रसाद वर्मा जी के सौजन्य से मनाई गई राष्ट्रीय युवा दिवस के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल मिश्रा जी की अध्यक्षता में संघ के विभाग प्रचारक अमित राजावत जी, खंड संघ चालक जयप्रकाश जी की उपस्थिति में पाथेय सभी को प्राप्त हुआ संघ के नंदकिशोर, रामदीन, खंड सह संघ चालक वेद जी एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से जिला मंत्री राजेश हिंदू जी, कुलदीप हिंदू जी, जिला धर्म जागरण प्रमुख सत्यम मोहन गुप्ता जी, एकल विद्यालय के प्राथमिक शिक्षा अध्यक्ष श्री श्याम मूर्ती गुप्ता जी, गोसाई गंज संच सदस्य कुलदीप गुप्ता जी, अरविन्द गुप्ता जी के साथ अभियान प्रमुख संतोष जी, सेवाव्रती सुनील कुमार,नीतू पाल, मेवालाल, जगदीश सहित आचार्य बहने एवं एन सी सी कैडेट्स बालिकाएं महाविद्यालय की शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्या डॉ.नीरज जी उपस्थित रहीं विभाग प्रचारक अमित जी द्वारा महाविद्यालय परिसर में लाला महादेव प्रसाद जी एवं गणेश प्रसाद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण पश्चात गोष्ठी हाल में माता सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर खंड कार्यवाह हेमराज जी के संचालन में कार्यक्रम संयोजित किया गया महाविद्यालय प्रबंधक अम्बिका प्रसाद वर्मा जी ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और सभी अतिथियों को जलपान के लिए आमंत्रित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

