Uncategorized

समाधान दिवस का आयोजन, एसीपी ने थाना मोहनलालगंज में सुनी फरियादियों की समस्याएं ..

✍️रामेंद्र प्रताप सिंह

मोहनलालगंज। शनिवार को मोहनलालगंज कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस मे, एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय ने स्वयं फरियादियों की शिकायतें सुनी। समाधान दिवस में एसीपी मोहनलालगंज एवं मोहनलालगंज थाना प्रभारी बृजेश त्रिपाठी द्वारा कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारणकिया गया।थाना समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों से आए शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं को लेकर थाने आये,एसीपी विकास कुमार पांडेय ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर तत्काल निस्तारण कराने के आदेश दिए। वहीं जिन मामलों में जांच की जरूरत समझी उनमें निष्पक्ष कार्रवाई के लिए निर्देश दिए ।
एसीपी मोहनलालगंज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए , इस अवसर पर राजस्व विभाग के अधिकारी, पुलिस विभाग की टीम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!