एंटरटेनमेंट डेस्क
शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है एक नई फिल्म के साथ। इस बार ये जोड़ी ला रही है फिल्म ‘ओ रोमियो’। घोषणा के बाद से ही दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आज फिल्म का टीजर सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल है। यूजर्स को टीजर काफी पसंद आ रहा है। जानते हैं ‘ओ रोमियो’ का टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए कैसे रिएक्शन…
‘ओ रोमियो’ के टीजर में शाहिद कपूर एक बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। शाहिद के इस अंदाज को अधिकांश यूजर्स पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने टीजर की तारीफ करते हुए टीजर में अरिजीत सिंह की आवाज में सुनाई दे रहे गाने की तारीफ की है। एक अन्य यूजर ने टीजर की प्रशंसा में लिखा, ‘टीजर कमाल का है, एकदम जबरदस्त और सिनेमैटोग्राफर तो इंटरनेशनल लेवल का है। ‘ओ रोमियो’ का बैकग्राउंड स्कोर और तृप्ति का आखिरी बैकग्राउंड गाना रोंगटे खड़े कर देता है। शाहिद का टैटू वाला लुक तो कमाल है।




