Uncategorized
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बनवारी दास समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया –
✍️शिवकुमार मिश्रा
रायबरेली। शिवगढ़ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बनवारी दास समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के आस – पास के भक्तगण अपने – अपने परिवारों के साथ श्री बनवारी दास बाबा के स्थान पर अपनी – अपनी कामनाओं के साथ उपस्थित होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर बाबा श्री बनवारी दास जी का जयकारा लगाते हुएअपने – अपने परिवारों के साथ अपने घरों को वापस लौट गए उपरोक्त भंडारे में श्री बनवारी दास जी के स्थान पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है उक्त स्थान के पुजारी जी ने बताया किभंडारे के प्रसाद में बूंदी -पुआ एवं सब्जी – पूड़ी चावल का वितरण किया गया श्री बनवारी दास समिति के सदस्यों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बहुत सख्त की थी जिसके कारण भंडारे में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटित हुई।

