मोहनलालगंज। भदेसुवा गांव के खेल मैदान में भीम आर्मी क्रिकेट टूर्नामेंट द्वारा आयोजित पिछले कई दिनों से जारी क्रिकेट टूर्नामेट का समापन रविवार को फाइनल मैच के साथ हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में ग्राम पंचायत भदेसुवा के पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता उपस्थित थे। मुख्य अतिथियों के कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष श्यामू सहित अन्य सदस्यों ने सभी का स्वागत गुलदस्ता देकर किया। मुख्य अतिथियों ने फाइनल मैच खेलने उतरी दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उत्साहवर्धन किया।
इसी क्रम में मुख्य अतिथियों ने अपने विचार प्रकट करके खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेलते हुए अपना बेहतर प्रदर्शन देने की कोशिश करें। उन्होने कहा कि दोनों टीम कठिन मेहनत करके फाइनल खेलने पहुंची है। खेल में हार-जीत लगी हुई रहती है। दोनों टीमें खेल भावना के साथ खेले। टूर्नामेंट का फाइनल मैच भदेसुवा और बिजनौर के बीच खेला गया टॉस जीत कर भदेसुवा की टीम पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया जिसमें बल्लेबाजी करने उतरी बिजनौर की टीम ने 14 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 132 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया भदेसुवा कि टीम ने पीछा करते हुए 82 रन जिसमें बिजनौर की टीम ने मैच को अपने नाम कर जीत हासिल की।
मुख्य अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार और ट्राफी देकर सम्मानित किया। बता दें कि उक्त क्रिकेट टूर्नामेट का आयोजन भीम आर्मी क्रिकेट टूर्नामेंट भदेसुवा के द्वारा किया गया था।
इस अवसर पर आयोजक श्यामू ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और उनमें अनुशासन, टीम भावना तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।




