Uncategorized

यूनेस्को की हेरिटेज लिस्ट में शामिल हुआ उत्तर प्रदेश का अनोखा त्योहार, बना ग्लोबल फेस्टिवल

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या में मनाया जाने वाला भव्य दीपोत्सव अब वैश्विक स्तर पर पहचाना जाने लगा है। यूनेस्को ने अयोध्या दीपोत्सव को अपनी Intangible Cultural Heritage (अमूर्त सांस्कृतिक विरासत) सूची में शामिल कर लिया है। इस घोषणा के बाद अयोध्या समेत पूरे देश में खुशी का माहौल है।

बन गया ग्लोबल फेस्टिवल 
दीयों की रोशनी, आध्यात्मिकता और संस्कृति से भरे इस पर्व को अब सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की ओर से मान्यता मिल गई है। प्रभु राम की नगरी अयोध्या लगातार अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान मजबूत कर रही है। यूनेस्को की सूची में शामिल होने पर अयोध्या के साधु-संतों ने इसे ऐतिहासिक पल बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है।

सीएम ने कहा- गर्व की बात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में सम्मिलित किए जाने को गर्व का पल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय उस उत्सव की वैश्विक पहचान है, जो अंधकार पर प्रकाश की विजय और नए आरंभ के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह उपलब्धि भारत की सांस्कृतिक शक्ति व परंपरा की महत्ता को विश्वपटल पर और अधिक मजबूती प्रदान करती है।

‘यह सम्मान प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ के माध्यम से विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के दृष्टिकोण से इस उपलब्धि के महत्व को रेखांकित किया। एक बयान के मुताबिक उन्होंने कहा, ”यह सम्मान उत्तर प्रदेश के लिए इसलिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अयोध्या प्रभु श्रीराम की पावन भूमि है। यहीं पर दीपावली की पहली ऐतिहासिक उत्सव परंपरा की शुरुआत हुई थी।” उन्होंने कहा कि अयोध्या केवल सांस्कृतिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारतीय परंपराओं की आत्मा है। ऐसे में इस पर्व की वैश्विक मान्यता अयोध्या के आध्यात्मिक महत्व को और भी प्रखर बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!