Uncategorized

सड़क पर मची चीख-पुकार: अयोध्या में बोलेरो–ट्रॉली की भीषण टक्कर, 3 तीर्थयात्रियों की जान गई, कई गंभीर रूप से घायल

Ayodhya News (संजीव आजाद): उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। जहां गुरुवार तड़के सुबह 5 बजे अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो गाड़ी एक ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई। इस हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

रीवा से रामलला के दर्शन के लिए आ रहे थे श्रद्धालु
मध्य प्रदेश के रीवा से ये श्रद्धालु बोलेरो गाड़ी में सवार होकर अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आ रहे थे। हादसा पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कल्याण भदरसा गांव के पास, प्रयागराज हाईवे पर हुआ।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया बचाव
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

सड़क हादसों का सिलसिला जारी
इससे पहले 6 दिसंबर को सुलतानपुर जिले में भी एक बड़ा हादसा हुआ था। रामलला के दर्शन कर लौट रही तीर्थयात्रियों की बस को अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर कूरेभार चौराहे के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसमें एक महिला की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। बस में लगभग 40 श्रद्धालु सवार थे, जो महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रहने वाले थे। यह घटनाएं लगातार बढ़ते सड़क हादसों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!