Uncategorized

पति ने पिलाया सेनेटाइजर, फिर जेठ ने तमंचा दिखाकर किया रेप: महिला कांस्टेबल के साथ दरिंदगी

Pilibhit : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक हैवानियत का मामला सामने आया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर यहां पर एक पति और उसके परिवार वालों ने महिला कांस्टेबल के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। महिला कांस्टेबल के पति ने उसे सेनेटाइर पिलाकर मारने की कोशिश की। लेकिन, जब वो बच गई तो उसके जेठ ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे दिया।

अब जानिए पूरा मामला 
मेरठ जिले के थाना खरखौंदा क्षेंत्र की महिला कांस्टेबल ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अपनी तहरीर में उसने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बीसलपुर में तैनात उसका सिपाही पति लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा है। महिला कांस्टेबल ने सात दिसंबर को मामला दर्ज कराया और आरोप लगाते हुए कहा कि उसका विवाह 26 जनवरी 2023 को जिला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के एक गांव के निवासी सिपाही के साथ हुआ था।

‘मांग पूरी न होने पर की मारपीट’
पीड़िता ने बताया कि विवाह में उसके पिता ने भरपूर दान दहेज और चार पहिया गाड़ी भी दी थी, लेकिन पति, सास, ससुर, दोनों जेठ और दोनों जेठानी संतुष्ट नहीं थे। वे लगातार एक स्कार्पियो कार की मांग कर रहे थे। लेकिन, जब उसके मायके वाले ये मांग पूरी न कर सके तो ससुराल वालों ने मारपीट करना शुरू कर दिया।

पति और जेठानी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा 
पीड़िता ने बताया कि पांच सितंबर 2024 को उसने पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने मिलकर उसको सेनेटाइजर पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद अस्पताल में उसका इलाज कराया गया और वो फिर से ससुराल में रहने लगी।

जेठ ने किया गंदा काम 
महिला कांस्टेबल ने बताया कि जेठ ने पांच अक्टूबर को मेरठ में स्थित ससुराल में छेड़छाड़ की। इसके बाद उसने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!