Uncategorized

प्रदेश अध्यक्ष की खोज तेज—भाजपा की संभावित दावेदारों की सूची में शामिल ये बड़े नाम

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है और जल्द ही यूपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जायेगा। चौधरी ने कहा कि योगी सरकार भारतीय विरासत आस्था और परंपराओं को आगे बढ़ा रही है। अयोध्या भगवान श्रीराम का जन्म स्थान है और अयोध्या हमारी संस्कृति का एक हिस्सा है। भाजपा के एजेंडा में अयोध्या है। भाजपा एक ऐसी अकेली राजनीतिक पार्टी है जिसने अपने संकल्प पत्र में कहा था यदि उसे सरकार बनाने का अवसर जनता देगी तो वह अयोध्या में श्रीराम के जन्म स्थान पर मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करेगी।

‘हमारे अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है’
भूपेंद्र चौधरी ने कहा, ‘ संगठन की द्दष्टि से हमारे अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है हम लोगों ने अपने संगठनों के माध्यम से सदस्यता अभियान चला रहे है। 98 में से 84 जिला अध्यक्ष घोषित किया जा चुके हैं प्रदेश का संगठन प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए तैयार है जब भी केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी प्रदेश कमेटी इसके लिए तैयार है चुनाव होने के बाद संगठन के महापर्व की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। भाजपा एक वैधानिक तरीके से चलने वाला दल है इसलिए हम लोग बहुत तेजी से संगठन के गठन की प्रक्रिया में लगे हुए हैं।

‘जल्द मिलेगा प्रदेश अध्यक्ष’
प्रदेश अध्यक्ष कब तक मिलेगा के सवाल पर उन्होंने कहा ‘ मैं नहीं कह सकता कि कब नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा फिर भी बहुत जल्द ही आप को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा जैसा कि कहा गया है की उल्टी गिनती शुरू हो गई है तो यहां भी वही बात है तीन चार राज्य जो भी बचे हुए हैं जल्द ही उनमें नई प्रदेश अध्यक्ष का चयन हो जायेगा।’ चौधरी ने कहा कि एस आई आर चुनाव आयोग की एक संवैधानिक प्रक्रिया है।हमारा संगठन उसमें सहयोग कर रहा है। आंशिक पुनरीक्षण का कार्य तो हमेशा से होता चला आया है। अब बीस साल बाद एस आई आर का कार्य हो रहा है। जिससे पत्र मतदाताओं को लिस्ट में स्थान मिले।

दावेदारों की लिस्ट….
पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दावेदार कई हैं, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि सबसे ज्यादा उम्मीद ओबसी अध्यक्ष बनने की है। ज्यादातर पार्टी के शीर्ष नेता यही चाहते हैं। खासतौर से 2027 के चुनाव को देखते हुए सबसे बड़े ओबसी वर्ग को पार्टी अपने साथ रखना चाहती है। इसके अलावा ओबीसी दावेदारों में धर्मपाल सिंह, स्वतंत्र देव, अमर पाल मौर्य, बीएल वर्मा और बाबू राम निषाद का नाम चर्चा में है। दलित चेहरों में विनोद सोनकर, जुगल किशोर और विद्या सागर सोनकर है। ब्राह्मण चेहरे में डॉ. दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, विजय बहादुर पाठक और गोविंद नारायण शुक्ला का नाम चर्चा में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!