Uncategorized
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री पर चर्चा तेज, संजय झा ने कहा– JDU की बागडोर संभालें वही

जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत जल्द ही राजनीति में एंट्री कर सकते हैं. इस बात का संकेत किसी और ने नहीं बल्कि नीतीश कुमार के करीबियों में शामिल और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दिया है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द ही बिहार की राजनीति में एंट्री कर सकते हैं. इस बात का संकेत शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए दिया. शुक्रवार शाम को निशांत और संजय झा दोनों को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने एक साथ देखा. इसके बाद उनसे बात करते हुए निशांत ने बिहार की जनता को एक बार फिर से धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार ने पिछले 20 साल के दौरान बिहार के विकास के लिए बहुत काम किया है और आने वाले पांच साल के दौरान भी वह 1 करोड़ रोजगार देने का वादा पूरा करेंगे. इस दौरान उनके साथ मौजूद संजय झा ने पत्रकारों को यह संकेत दिया कि निशांत जल्द ही राजनीति में एंट्री कर सकते हैं.

