लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसेंडी गांव में स्थित मिनी सचिवालय परिसर में मोहनलालगंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओ व बालिकाओं को उनके अधिकारों,सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओ को नारी सुरक्षा,नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन तथा “नारी एक रूप अनेक” आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओ को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी,उत्पीड़न या अपराध की स्थिति मे बिना संकोच किए पुलिस से संपर्क करें।साथ ही महिलाओ के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबरों व सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।इस अवसर पर एस.आई. परवेज आलम, महिला एस.आई. मेघा तिवारी व अकांक्षा राजपूत ने महिलाओ को आत्मरक्षा के उपायों के साथ साथ कानून द्वारा प्रदत्त अधिकारों के बारे में बताया।इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि राकेश जायसवाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने महिलाओ से आगे बढ़कर समाज में फैलाने की अपील की।कार्यक्रम में आसपास गांवों से आईं दो दर्जन से अधिक महिलाए व युवतियां उपस्थित रहीं। महिलाओ ने इस तरह के जागरुकता कार्यक्रम को उपयोगी बते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की मांग की।



