Uncategorized

क्रिसमस पर CM नीतीश का संदेश: प्रभु यीशु के आदर्शों को जीवन में उतारें

Merry Christmas 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने क्रिसमस के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का संदेश त्याग, शान्ति, प्रेम एवं करूणा का है जो सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिये है। प्रभु यीशु मसीह के संदेश को हम सब अपने जीवन में उतारें।मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि क्रिसमस का पर्व राज्यवासियों में प्रेम, सद्भाव के साथ-साथ सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आएगा। बता दें कि क्रिसमस ईसाइयों का सबसे पवित्र और आनंदमय त्योहार माना जाता है। यह पर्व प्रभु यीशु मसीह के जन्म की स्मृति में 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!