Uncategorized

हिंसक घटनाओं का नेपाल पर भारी प्रभाव: होटल सेक्टर में ₹25 अरब का नुकसान, आर्थिक संकट गहरा

नेपाल के आर्थिक हालात लगातार कमजोर होते जा रहे हैं। नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) ने सोमवार को स्वीकार किया कि देश इस वित्तीय वर्ष 2025–26 में 6 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगा। देरी से आया मानसून, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने कृषि समेत कई क्षेत्रों को बुरी तरह प्रभावित किया है।यह पहला मौका है जब किसी सरकारी संस्था ने स्पष्ट रूप से माना है कि आर्थिक लक्ष्य अब असंभव है। इससे पहले विश्व बैंक ने भी नेपाल की विकास दर का अनुमान घटाकर 4.6% से 2.1% कर दिया था।

 

क्यों बिगड़ी नेपाल की आर्थिक हालत?
NRB ने अपनी पहली तिमाही मौद्रिक नीति समीक्षा जारी करते हुए कहा धान की रोपाई देर से हुई।उसके बाद आई मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन हुए। कृषि क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा और अन्य सेक्टर भी प्रभावित हुए। इसलिए अब ग्रोथ दर लक्ष्य से “थोड़ी कम” रहेगी। हालांकि बैंक ने कोई नया अनुमान नहीं दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!