दबंग नहीं करने दे रहे रोड के किनारे सरकारी नाली का निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश
आर.एस.तिवारी
मोहनलागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदेसुवा के मजरा रहीमनगर में दबंगों की दबंगई चरम पर है जो कि गांव के विकाश कार्यों में बाधा डालने से बाज नहीं आ रहे है पी डब्लू डी के द्वारा बनाई गई सड़क के किनारे गांव के अंदर लोक निर्माण के द्वारा ही नाली निर्माण कराया जाना है लेकिन नाली निर्माण में गांव के एक परिवार के द्वारा नाली निर्माण में बाधा उत्पन्न की जा रही है जबकि पूरा गांव जल भराव से त्रस्त है जबकि ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोनू यादव ने 06 12 2025 को मोहनलालगंज संपूर्ण समाधान दिवस में लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की थी लेकिन आलम ये है कि अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई ना ही अभी तक अधूरी पड़ी नाली का निर्माण हो पाया वहां के ग्रामीणों ने बताया कि करीब पच्चीस फिट का सरकारी रास्ता अब महज दस फिट ही रह गया उक्त रस्ते पर इन्हीं दबंगों का कब्जा है और फिर भी नाली निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे है और ग्रामीणों को आवागमन के लिए भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जबकि यह दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है स्थानीय प्रशासन द्वारा कई बार समझने का प्रयास किया गया लेकिन इस परिवार के लोग दबंगई पर उतारू रहते है और महिलाओं को आगे कर झूठा मुकद्दमा दर्ज करने की धमकी देता रहता है ग्रामीणों की प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द हमारी रास्ते की समस्या का समाधान किया जाए।



