Uncategorized
बिहार की सीएम प्रतिज्ञा योजना का बड़ा असर, 86 लड़कियों ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में हासिल की नौकरी

बिहार की मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना राज्य की युवतियों के लिए बड़े अवसरों का माध्यम बन रही है। इसी पहल के तहत उर्मिला इंटरनेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (UISPL) ने बिहार की 86 युवतियों का चयन कर उन्हें टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, होसूर (तमिलनाडु) में इंटर्नशिप का मौका प्रदान किया है। यह उपलब्धि न सिर्फ चयनित युवतियों के करियर को मजबूती देगी, बल्कि अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
बिहार के विभिन्न जिलों से चयनित हुईं 86 युवतियां
इस योजना के तहत जिन युवतियों का चयन हुआ है, वे बिहार के अलग-अलग जिलों से आती हैं। कई युवतियाँ सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद अपने सपनों के लिए लगातार संघर्ष करती रही हैं। अब ये युवा टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में मोबाइल असेंबलिंग, क्वालिटी चेक, और एडवांस टेक्नोलॉजी से जुड़े कार्यों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी।CM प्रतिज्ञा योजना के तहत मिलेगा आकर्षक स्टाइपेंड
बिहार कौशल विकास मिशन के तहत मिलने वाले स्टाइपेंड का लाभ इन युवतियों को भी मिलेगा।- ₹11,000 प्रति माह – मैट्रिक पास
- ₹9,000 प्रति माह – इंटर पास
- ₹13,480 अतिरिक्त स्टाइपेंड – टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा
- ₹1,000 बोनस – 100% उपस्थिति पर


