सरईं गुदौली में पौराणिक सूरज कुंड कार्तिक पूर्णिमा मेला बड़ी धूम – धाम से मनाया गया –
✍️सुशील कुमार विश्वकर्मा
लखनऊ। गोसाई गंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सरईं गुदौली में वृहद प्राचीन पौराणिक सूरज कुंड कार्तिक पूर्णिमा मेला लगभग चार सौ वर्षों से लगातार बड़ी धूम – धाम के साथ बराबर लगता चला आ रहा है उपरोक्त स्थान को बहुत ही सिद्ध पीठ मानते हैं इस स्थान पर जो भी इच्छा से प्रार्थना की जाती है वह अवश्य पूर्ण होती है इस स्थान पर भगवान सूर्य देव जी का कुंड है जिसमें स्नान करने से काफी लाभ मिलता है हर वर्ष मेले की भव्यता बढ़ती ही जा रही है मेला प्रबंधक विमल कुमार सिंह एवं लोक प्रिय ब्लाॅक प्रमुख संघ लखनऊ एडवोकेट विनय वर्मा ( डिम्पल ) की देखरेख में मेले में आये किसी भी दुकानदार से या सर्कश एवं खेल कूद वालों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है तथा मेले में पुलिस प्रशासन एस. एच. ओ. गोसाई गंज बृजेश त्रिपाठी अपनी पूरी टीम के साथ दिन रात लगी रहती है जिससे मेले में किसी भी तरह की घटना नहीं घटित होती है मेले में सबसे अधिक सहयोग डा० प्रीती सिंह एवं डा० राकेश कुमार वर्मा की समिति का रहता है उपरोक्त मेला इन्हीं की पीढ़ी दर पीढ़ी के पूर्वजों की देन है जो आज पूरे क्षेत्र में धूम मचा रहा है मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का समुचित ध्यान रखा जाता है मेला दिनांक – 5, 6, 7 लगातार तीन दिन रहेगा रात्रि में रामलीला दिखाई जाएगी और दिन में खेल कूद, कबड्डी के कार्यक्रम होते हैं हर वर्ष मेले का लगातार विस्तार बढ़ता जा रहा है उसी भीड़ के हिसाब से मेला प्रबंधन कमेटी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी बड़ी ही सतर्कता के साथ निभाती है।



