क्राइमटॉप न्यूज़यूपी

सपा नेता ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

पूर्व प्रधान के एक बेटे की गोली मारकर हत्या

Anticorruption News Views
प्रतापगढ़: यूपी प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर कुंडा कोतवाली थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच विवाद में पड़ोस के दो भाइयों पर गोलीबारी की गई, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घायल युवक को किया प्रयागराज रेफर
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि थाना कोतवाली कुंडा क्षेत्र के ताजपुर सरियावां गांव में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात लगभग 10.30 बजे दो पक्षों के बच्चों में विवाद हो गया। इस पर एक पक्ष के तनवीर आदि ने दूसरे पक्ष के फुरकान (22) व उसके भाई एहतेशाम उर्फ गुड्डू (25) पर गोलीबारी शुरू कर दी जिससे दोनों भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने फुरकान को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल एहतेशाम को प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज रेफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तनवीर सहित चार आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों (सगे भाई तनवीर व सोहराब) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी बारह बोर की डबल बैरल बंदूक व कारतूस बरामद किया। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!