रामलला के लिए वस्त्र लेकर पहुंचे पीएम मोदी, नजारा देख साधु-संत हुए भावुक

अयोध्या राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। पीएम मोदी ने आधे घंटे के शुभ मूर्हत में ध्वजा फहराई। इस मौके पर देश-दुनिया के विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। राम मंदिर के शिखर पर PM मोदी ने ध्वजा फहराई। पीएम मोदी के बटन दबाते ही झंडा धीरे-धीरे ऊपर चढ़ता हुआ मंदिर के शीर्ष पर विराजमान हो गया। जैसे-जैसे झंडा ऊपर चढ़ता गया पीएम मोदी टकटकी लगाए उसे देखते रहे। पीएम मोदी इन पलों में भावुक नजर आए। ध्वजारोहण के समय सामने की कतार में साधु-संत बैठे हुए थे। वह भी भावुकता में अपने आंसू पोछते हुए नजर आए। इस कार्यक्रम में देश-दुनिया के करीब आठ हजार लोग आमंत्रित किए गए थे। PM रामलला के लिए वस्त्र और चंवर लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सप्त ऋषियों के भी दर्शन किए। भगवान शेषावतार लक्ष्मण की पूजा की और जलाशय भी देखा।पीएम ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी का रोड शो किया। छात्रों ने काफिले पर फूल बरसाए। जगह-जगह महिलाओं ने उनका स्वागत किया। सुबह 11.50 बजे अभिजीत मुहूर्त में मोदी ने धर्मध्वजा फहराई।मोदी के बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहरने लगी। इसके साथ ही राम मंदिर का निर्माण अब पूरा हो गया। इस दौरान हर तरफ एक ही नारा सुनाई दे रहा था, ‘जय राम सियाराम’…।निर्धारित शुभ मुहूर्त में प्रधानमंत्री ने राम मंदिर के मुख्य शिखर पर धर्मध्वज फहराया। जैसे ही केसरिया ध्वज पवन के संग लहराया, पूरा परिसर ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गूंज उठा।क्षण भर में वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया और श्रद्धालुओं की भावनाएं उमंग में बदल गईं।



