Uncategorized

पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री ने श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के छात्र को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

✍️शिवकुमार मिश्रा

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, लखनऊ हरदोई रोड ब्रांच के छात्र वालीउर रहमान (कक्षा IX) ने Indian Olympiad Qualifier in Mathematics (IOQM) 2025 परीक्षा में चयनित होकर विद्यालय तथा लखनऊ शहर का नाम गौरवान्वित किया है।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि के उपलक्ष्य में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्री कौशल किशोर जी तथा मलिहाबाद की विधायक श्रीमती जय देवी जी ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हरीशमा जी, आर. आइ. महेश जी, तथा अकादमिक डीन श्री संजीव जी उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से एग्जीक्यूटिव AGM श्री विक्रम रेड्डी जी, AGM श्री वम्शी जी, एग्जीक्यूटिव डीन श्री सनम जी तथा ज़ोनल डीन श्री तेजा जी ने छात्र वालीउर रहमान को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने कहा कि वालीउर रहमान की यह सफलता सभी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!