Uncategorized

अपनी ही बैनामाशुदा जमीन से यूकेलिप्टस के पेड़ कटवाना बुजुर्ग विधवा महिला को पड़ा भारी,पुलिस ने लगाई रोक

✍️आर.एस.तिवारी

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत राती के मजरा अहिनिवार गांव की रहने वाली एक बुजुर्ग विधवा महिला को अपनी भूमिधरी जमीन से यूकेलिप्टस के पेड़ कटवाना उस समय भारी पड़ गया जब मौके पर पहुंची निगोहाँ थाना पुलिस ने बाकी पेड़ कटवाने और कटी हुई लकड़ी उठाने में रोक लगा दी।
बुजुर्ग महिला प्रेमा देवी पत्नी स्व.राम खेलावन ने बताया कि लगभग 40 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत राती की खसरा सं. 694 रकबा 0.256 हेक्टेयर जमीन मेरे द्वारा खरीदी गई थी जिस पर बैनामा के समय से ही मै काबिज हूॅ बैनामे के कुछ समय बाद मैने खेत के चारों तरफ यूकेलिप्टस के पेड़ लगाए थे जिनको पहले भी तीन बार मै काट चुकी हूं लेकिन दिनांक 08/11/2025 को बेटी की शादी में रुपयों की व्यवस्था करने के लिए मैं चौथी बार पेंड़ कटवा रही थी तभी निगोहाँ थाने की पुलिस ने आकर मेरी जमीन को सरकारी जमीन बताकर लकड़ी काटने और कटी हुई लकड़ी उठाने पर रोक लगा दी तब से कई बार मैं थाने गई और जमीन के कागजात दिखाए लेकिन निगोहाँ पुलिस कुछ भी सुनने को तैयार नही हुई और जब मैने शिकायत कर्ता के बारे में जानकारी मांगी तो पुलिस ने किसी पुलिस के बड़े अधिकारी का फोन आने की बात कही तब मैने मुख्यमंत्री पोर्टल व एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय से न्याय की गुहार लगाई और एसीपी विकास कुमार पांडेय ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!