Uncategorized

आईएएस संतोष वर्मा की विवादित टिप्पणी पर ब्राह्मण संगठनों का आक्रोश, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

✍️आर.एस.तिवारी

 

गाजीपुर। आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर की गई आपत्तिजनक, स्त्री-विरोधी एवं जातीय विद्वेष फैलाने वाली टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण रक्षा दल सहित विभिन्न ब्राह्मण एवं सामाजिक संगठनों ने आज जिलाधिकारी गाज़ीपुर के माध्यम से माननीय गृहमंत्री भारत सरकार को कठोर कार्रवाई हेतु ज्ञापन सौंपा।
वही राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी द्वारा इस संतोष वर्मा का पीजी कॉलेज गाजीपुर चौराहे पर पुतला दहन किया गया।

ज्ञापन में कहा गया कि संतोष वर्मा का बयान-
“मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान न कर दे या उससे संबंध न बना दे, तब तक आरक्षण मिलना चाहिए”
—महिलाओं की मर्यादा, ब्राह्मण समाज के सम्मान और सामाजिक सौहार्द पर सीधा आघात है।
मुख्य माँगें
1. आईएएस संतोष वर्मा पर तत्काल आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए।
2. विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु उन्हें अविलंब हिरासत में लिया जाए।
3. महिलाओं की गरिमा एवं सामाजिक शांति के विरुद्ध दिए गए बयान पर कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा ने कहा: “यह बयान केवल ब्राह्मण समुदाय नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटियों के सम्मान पर चोट है। ऐसे अधिकारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”
संगठनों व प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति
ज्ञापन देने के दौरान अनेक संगठन शामिल रहे, जिनमें—

राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी, भारतीय लोकवाणी पार्टी, ब्राह्मण रक्षा दल, ब्राह्मण जनसेवा मंच, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ तथा अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विशेष रूप से मौजूद रहे:

राजेंद्र पाण्डेय (राष्ट्रीय अध्यक्ष – जनसंग्रह पार्टी), संतोष पाण्डेय, प्रदीप चतुर्वेदी, मनेन्द्र कुमार f}osnh] दीपक पाण्डेय, अतुल पाण्डेय,अमित पाण्डेय, निमेष पाण्डेय, उमेश पाण्डेय,शिवम् उपाध्याय, मनोज बाबा, मृत्युंजय मिश्र,राजेश मिश्र, राजू उपाध्याय, अंशु पाण्डेय, संजय पाण्डेय,तथा सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

ब्राह्मण संगठनों द्वारा यह चेतावनी भी दी गई कि यदि प्रशासन द्वारा समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो सभी संगठन लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जन आंदोलन प्रारंभ करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!