राजनीति

यमुना को निर्मल बनाने की पहल तेज़, अमित शाह ने ₹1816 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की – दिल्लीवासियों को दी दोहरी दिवाली की सौगात

दिल्ली में अब यमुना को निर्मल बनाने की परियोजना को रफ्तार मिल गई है। गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को यमुना की सफाई से जुड़ी 1816 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। दिल्ली में यमुना नदी को निर्मल बनाने के लिए केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज सरकार की लगभग 1816 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस मौके पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कैबिनेट के कई मंत्री मंच पर मौजूद रहे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को बताने आया हूं कि इस बार यह आपके लिए दोहरी दिवाली है। हमने जीएसटी कर की दरें कम कर दी हैं। 395 से अधिक वस्तुओं पर कर या तो शून्य कर दिया गया है या पांच प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया है… 12 लाख रुपये तक आयकर समाप्त कर दिया गया था।आगे कहा कि जब मनमोहन सिंह की सरकार सत्ता में आई थी, तो  दो लाख रुपये से अधिक आय वाले सभी लोगों पर कर लगाया गया था। मोदी सरकार ने 10 वर्षों में इस सीमा को दो लाख रुपये से बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया है। यह बदलाव इसलिए संभव हुआ है क्योंकि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री चुना है। दिल्ली के लोगों ने उन्हें डुबो दिया: अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आपदा सरकार ने कहा था कि अगर वे दूसरी बार वोट मांगने आएंगे तो यमुना में डुबकी लगाएंगे। उन्होंने ऐसा नहीं किया। प्रवेश वर्मा ने अपना कटआउट डुबकी लगवाई। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। लेकिन उन्होंने डुबकी नहीं लगाई। दिल्ली के लोगों ने उन्हें डुबो दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!