यूपी

UP में राहुल गांधी ने हरिओम के परिजनों से की मुलाकात, भावुक लम्हों में थामा हाथ और लगाया गले

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने फतेहपुर में हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात की। हरिओम के परिजन राहुल से मिलकर भावुक हो गए। रायबरेली के ऊंचाहार में दो अक्तूबर को भीड़ ने चोर समझकर फतेहपुर के हरिओम को पीट-पीटकर मार डाला थायूपी के फतेहपुर जिले में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार की सुबह रायबरेली के ऊंचाहार में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए हरिओम वाल्मीकि के परिवार से काफी देर तक मुलाकात की। इस दौरान हरिओम के परिजन राहुल से मिलकर भावुक हो गए। बेटे हरिओम को खोने के बाद परिवार सदमे में है। राहुल गांधी ने संवेदना व्यक्त की और परिवार के सदस्यों का हाथ अपने हाथ में थाम लिया। मार्मिक मुलाकात के दौरान राहुल ने हरिओम के पिता को गले भी लगाया। कांग्रेस नेता के सामने हरिओम की मां फूट-फूटकर रोने लगीं। इसपर राहुल ने उनका हाथ थामकर ढांढस बंधाया।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!