Uncategorized

ट्रंप-ज़ेलेंस्की मुलाक़ात से पहले रूस का बड़ा हमला, यूक्रेनी अस्पताल पर गिराए ग्लाइड बम और ड्रोन

रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर रातभर शक्तिशाली ग्लाइड बम और ड्रोन से हमला किया, जिसमें एक अस्पताल को निशाना बनाया गया। इसमें सात लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की वाशिंगटन जाने तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से और अधिक अमेरिकी सैन्य मदद मांगने की तैयारी कर रहे हैं। क्षेत्रीय प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि यूक्रेन के उत्तर-पूर्व में खारकीव पर हुए हमले में शहर का मुख्य अस्पताल प्रभावित हुआ, जिससे 50 मरीजों को बाहर निकालना पड़ा।

वहीं, जेलेंस्की ने कहा कि हमले का मुख्य लक्ष्य ऊर्जा प्रतिष्ठान थे। हालांकि, उन्होंने हमलों का ब्योरा नहीं दिया। जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर कहा, ‘‘हर दिन, हर रात, रूस बिजली संयंत्रों, बिजली लाइनों और हमारी (प्राकृतिक) गैस सुविधाओं पर हमला करता है।” यूक्रेनी नेता ने विभिन्न देशों से आग्रह किया कि वे रूस के लंबी दूरी के हमलों को रोकने में मदद करें और इसके लिए वे यूक्रेन को अधिक वायु रक्षा प्रणालियां उपलब्ध कराएं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!