सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मोहनलालगंज में रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन
✍️आर.एस.तिवारी
एसीपी विकास कुमार पांडेय के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन
लखनऊ। शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ रैलियां आयोजित की गईं। इसी क्रम में रन फार यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन मोहनलालगंज में एसीपी विकास कुमार पांडेय के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पुलिसकर्मी, स्कूली बच्चे और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।
रैली मोहनलालगंज थाना परिसर से शुरू होकर फुलवरिया मोड़ होते हुए कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी। यह थाने पर पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें दरोगा, कांस्टेबल, छात्र-छात्राएं और क्षेत्रीय लोगों सहित लगभग 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने तिरंगा झंडा लहराते हुए “एकता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण” के नारे लगाए।
रैली के समापन पर एसीपी विकास कुमार पांडेय और इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और राष्ट्र निर्माण के लिए सभी को प्रतिबद्ध रहना चाहिए। एसीपी विकास कुमार पांडेय ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती पूरे प्रदेश में थाना स्तर तक मनाई जा रही है। इस रैली का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सद्भाव का संदेश देना है। उन्होंने नई पीढ़ी को देश की एकता और अखंडता की रक्षा के महत्व को समझाने पर जोर दिया।
रैली के माध्यम से सरदार पटेल के स्वतंत्रता के बाद राज्यों के एकीकरण और देश को एक सूत्र में बांधने के योगदान को भी याद किया गया। कार्यक्रम में भाईचारे और देश की प्रगति पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर एसएसआई यशवंत सिंह, उपनिरीक्षक निमेष दुबे, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, उपनिरीक्षक अजयसिंह, उपनिरीक्षक अतुलसिंह, हेड कांस्टेबल सर्वेशकुमार, हेडकांस्टेबल रवींद्र कुमार सहित कई पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।



