Uncategorized

रूसी तेल पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल, रूस-भारत दोनों ने दिया करारा जवाब

रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने का आश्वासन दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि  ट्रंप का दावा झूठा है । रूस का तेल निर्यात जारी रहेगा और भारतीय बाजार में इसकी आपूर्ति बनी रहेगी। मंत्रालय ने कहा कि रूस-भारत ऊर्जा संबंध “मजबूत और दीर्घकालिक” हैं और इसे किसी तीसरे देश के दबाव से प्रभावित नहीं किया जाएगा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि रूस का तेल भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी है और दोनों देशों के ऊर्जा सहयोग को आगे बढ़ाया जाएगा।

 

ट्रंप का बयान
वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ओवल ऑफिस’ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। ट्रंप ने इसे यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि भारत अभी तुरंत इसे पूरी तरह नहीं रोक सकता, लेकिन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि अमेरिका चाहता है कि चीन भी रूस से तेल खरीद बंद करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!