राजनीति

राबड़ी को हराने के बाद अब तेजस्वी से दो-दो हाथ — राघोपुर से तीसरी बार भिड़ेंगे सतीश यादव

बिहार में वैशाली जिले की हाईप्रोफाइल राघोपुर विधानसभा सीट (Raghopur Assembly seat) पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता सतीश कुमार यादव (Satish Kumar Yadav) के बीच तीसरी बार मुकाबला देखने को मिलेगा। राघोपुर विधानसभा सीट पर तेजस्वी यादव और सतीश कुमार यादव के बीच लगातार तीसरी बार मुकाबला होने जा रहा है। वर्ष 2015 में तेजस्वी यादव ने क्रिकेट की दुनिया छोड़ इस सीट से जीत दर्ज करते हुए राजनीति में शानदार आगाज किया था। उस समय जनता दल यूनाईटेड (JDU) के निवर्तमान विधायक सतीश कुमार यादव ने विद्रोह का बिगुल फूंकते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया था। राघोपुर सीट लालू परिवार की परंपरागत सीट ।। High profile Raghopur Seat, तेजस्वी यादव ने वर्ष 2015 के चुनाव में भाजपा के सतीश कुमार यादव को 22733 मतों के अंतर से मात दी थी। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने दूसरी बार राघोपुर से अपनी किस्मत आजमायी। उनके सामने इस प्रतिष्ठित सीट को बचाने की चुनौती थी। उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक सतीश कुमार यादव के साथ लगातार दूसरी बार हुआ। तेजस्वी यादव ने सतीश कुमार यादव को 38174 मतों से शिकस्त देकर राघोपुर सीट दूसरी बार अपने नाम कर ली। राघोपुर सीट राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार की परंपरागत सीट मानी जाती है। यहां लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव जीतते आए हैं। लालू प्रसाद यादव ने इस सीट से वर्ष 1995 और वर्ष 2000 के विधानसभा में जीत हासिल की थी। इसके बाद उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने भी फरवरी 2005 और अक्टूबर 2005 में हुए दोनों चुनावों में जीत हासिल की। वर्ष 2010 में इस सीट पर परंपरा टूटी, जब जदयू उम्मीदवार सतीश कुमार यादव ने राजद उम्मीदवार राबड़ी देवी को 13006 मतों के अंतर से पराजित कर सबको चौका दिया था। राघोपुर से तेजस्वी के खिलाफ सतीश यादव को टिकट।। High profile Raghopur Seat वहीं, राजनीतिक हलचलों के बीच फिर एक बार राघोपुर की सीट चर्चा में है। राघोपुर वही सीट है, जहां से तेजस्वी यादव दो बार विधानसभा चुनाव जीते और दो बार बिहार के उपमुख्यमंत्री बने। राघोपुर विधानसभा सीट पर 06 नवंबर को मतदान होना है। लालू के गढ़ राघोपुर में कभी भाजपा का ‘कमल’ नहीं खिला है। देखना दिलचस्प होगा की लालू परिवार की परंपरागत सीट पर भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार यादव दूसरी बार जीत का परचम लहरा पाते हैं या तेजस्वी इस बार यहां से हैट्रिक मारेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!