Uncategorized

पत्नी से विवाद के बाद पति ने नहर में कूदकर दी जान,24 घंटे बाद शव बरामद

✍️आर.एस.तिवारी

लखनऊ पीजीआई के कल्ली पश्चिम निवासी बबलू शर्मा (26 वर्ष) ने पत्नी से विवाद के बाद शनिवार चिनहट स्थित इंदिरा नहर में कूदकर जान दे दी। रविवार दोपहर उनका शव नहर से बरामद किया गया। घटना के वक्त बबलू ने पत्नी पूजा को कुछ दूरी पर बाइक से उतार दिया था।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मूल रूप बाराबंकी के धारूपुर असंधरा निवासी बढ़ई बबलू शर्मा की पांच माह पहले बाराबंकी दरियाबाद निवासी पूजा से शादी हुई थी। बबलू के मौसा श्रीकांत के मुताबिक अक्सर बबलू व पूजा के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद बबलू पूजा को बाइक से मायके छोड़ने के लिए घर से निकला था।
चिनहट स्थित इंदिरा नहर पहुंचने पर बबलू ने पत्नी को बाइक से उतार दिया और कुछ दूर आगे जाकर बाइक खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी। थोड़ी देर बाद पूजा जब पति को तलाशते हुए मौके पर पहुंची तो पति की बाइक व अन्य सामान नहर किनारे मिला। पूजा ने घटना की सूचना परिवार को दी। परिवार के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक की खोजबीन शुरू की। 24 घंटे की तलाश के बाद रविवार शाम बबलू का शव इंदिरा नहर से बरामद किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बबलू के घरवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!