Uncategorized

प्राचीन मेला श्री माता चतुर्भुजी जी एवं रावण दहन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अश्विन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

✍️सुशील कुमार विश्वकर्मा

 

लखनऊ/गोसाईंगंज प्राचीन मेला श्री माता चतुर्भुजी जी एवं रावण दहन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अश्विन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया तथा श्री नव युवक राम लीला कमेटी द्वारा श्री राम , लक्ष्मण , सीता ,
हनुमान , कुंभकर्ण , मेघनाद , रावण के दृश्यों को जनता के समक्ष बहुत ही आकर्षक एवं सुन्दरता के साथ प्रस्तुत किए गए सर्व प्रथम कुंभकर्ण और लक्ष्मण युद्ध हुआ उसके बाद मेघनाद और लक्ष्मण युद्ध हुआ उसके बाद श्री राम और रावण युद्ध हुआ उसके बाद रावण दहन का कार्य क्रम सम्पन्न हुआ
हर वर्ष की भांति इस वर्ष जनता की संख्या दस गुना अधिक थी श्री राम और रावण युद्ध का मैदान
जनता के सैलाब से भरा हुआ था श्री राम का पाठ रमन वर्मा , लक्ष्मण का पाठ अभिषेक यादव , हनुमान जी का पाठ प्रदीप यादव , सीता जी का पाठ अनुपम दीक्षित,
अंगद का पाठ स्रजल मिश्रा, मेघनाद का पाठ सौरभ गुप्ता, कुम्भकरण का पाठ धर्म चंद्र गुप्ता , रावण का पाठ विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला मंत्री राजेश हिन्दू ने अपने पराक्रम को बहुत ही सुन्दर ढंग से जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जितनी भी जनता राम लीला मैदान में थी वह श्री राम लीला के कलाकारों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दे रही थी अंत में श्री राम जी की सेना सहित आरती एवं खुशी के द्रश्य दिखाए गए उसके बाद सभी दर्शक अपने -अपने परिवारों सहित घरों को वापस चले गए।मेले के समस्त कार्य क्रम बहुत ही सुन्दर और आकर्षक छवि वाले थे श्री नव युवक राम लीला कमेटी अध्यक्ष राम मूर्ति गुप्ता , उपाध्यक्ष वैभव गुप्ता , संरक्षक मान सिंह यादव ,नगर अध्यक्ष निखिल मिश्रा , राम लीला मंच के डायरेक्टर अभिषेक ( गोलू ) , मेकअप आर्टिस्ट मयंक मिश्रा , चंदन मिश्रा एवं मेला कमेटी के समस्त पदाधिकारियों एवं सुरक्षा प्रकोष्ठ में तैनात प्रभात शर्मा , पिंटू यादव , शैलेश कुमार वर्मा , सुशील कुमार विश्वकर्मा , कल्लू यादव , राजेश ठेलिया ,उत्कर्ष शर्मा ,सभासद पूनम शर्मा सहित मैं
सुशील कुमार विश्वकर्मा व्यूरो चीफ़ लखनऊ एंटीकरप्शन न्यूज एंड व्यूज से मेले में आए सभी राम भक्तों एवं माताओं – बहनों को श्री नव युवक राम लीला कमेटी के समस्त कलाकारों की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं उपरोक्त कार्यक्रम में शासन व पुलिस प्रशासन के सहयोग हेतु बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!