नव युवक राम लीला कमेटी गोसाई गंज लखनऊ द्वारा सीता हरण एवं लंका दहन की लीला दिखाई गई –
✍️सुशील कुमार विश्वकर्मा
लखनऊ, गोसाई गंज आज दिनांक – 5 अक्टूबर 2025 दिन – रविवार को श्री माता चतुर्भुजी मंदिर के प्रांगण में नव युवक राम लीला कमेटी द्वारा सर्व प्रथम प्रभु श्री राम दरबार की आरती करने के पश्चात राम लीला मंच पर पहले प्रभु की प्रार्थना की गई उसके बाद श्री बजरंग बली जी की आरती किन्नर रानी तिवारी द्वारा की गई तत्पश्चात सीता हरण के प्रमुख दृश्य प्रस्तुत किए गए उसके बाद लंका दहन के दृश्य जनता के समक्ष राम लीला मंच पर प्रस्तुत किए गए उपरोक्त कार्यक्रम में नव युवक राम लीला कमेटी को किन्नर रानी तिवारी द्वारा एक लाख रुपए की धनराशि राम लीला मंच को पूर्ण करने हेतु सप्रेम भेंट दी गई राम लीला कमेटी संरक्षक मान सिंह यादव द्वारा श्री राम दरबार का चित्र किन्नर रानी तिवारी को सप्रेम उपहार दिया गया एवं नव युवक राम लीला कमेटी द्वारा जबसे राम लीला की शुरुआत से आज तक प्रतिदिन नगर पंचायत अध्यक्ष गोसाई गंज निखिल मिश्रा द्वारा केला का प्रसाद स्वरूप वितरण प्रतिदिन किया जा रहा है एवं नगर अध्यक्ष द्वारा राम लीला कमेटी को अन्य सहायता भी कर रहे हैं नव युवक राम लीला कमेटी की ओर से नगर अध्यक्ष गोसाई गंज को बहुत बहुत शुभकामनाएं दी गई उपरोक्त राम लीला कमेटी में संरक्षक / मान सिंह यादव , उपाध्यक्ष वैभव गुप्ता , वरिष्ठ मंत्री राजेश हिंदू , मंत्री विशाल सोनी , प्रचार प्रसार मंत्री राकेश सोनी हैं
मुख्य कलाकार – राम का पाठ रमन वर्मा , लक्ष्मण का पाठ आयुष मिश्रा, सीता का पाठ अंश सोनी , रावण का पाठ विश्व हिंदू परिषद जिला महामंत्री राजेश हिंदू , हनुमान का पाठ धर्म चंद्र गुप्ता , सुग्रीव का पाठ प्रदीप , बालि का पाठ अभय , मारीच का पाठ राम कुमार गुप्ता , मेघनाथ का पाठ अमित , सूर्पणखा का पाठ मंजेश , विभीषण का पाठ शैलेश कुमार वर्मा , अक्षय कुमार का पाठ सृजल दिक्षित , खर का पाठ राहुल सोनी,कमेड़ी डांसर कन्हैया , राजू पेंटर , अनुपम , आर्यन प्रजापति , नैतिक बारी इत्यादि लोगों ने कार्यक्रम को जनता के समक्ष अभूतपूर्ण चित्रण प्रस्तुत किया उपरोक्त कार्यक्रम को देखने के लिए क्षेत्र के आस – पास की जनता बहुत बड़ी संख्या में मौजूद रही
सुरक्षा प्रकोष्ठ – प्रभात शर्मा , पिन्टू यादव , शैलेश कुमार वर्मा , सुशील कुमार विश्वकर्मा , कल्लू यादव , राजेश ठेलिया , उत्कर्ष शर्मा , महिला सभासद पूनम शर्मा एवं शासन प्रशासन सहित स्थानीय लोगों का सहयोग रहा।




