Uncategorized
मंच पर चिराग का भाषण चल रहा था, बीच में PM मोदी ने रूडी से कुछ फुसफुसाया, राम मंदिर पर भी हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छपरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करने आये थे. इस दौरान मंच पर जब एनडीए में सहयोगी लोजपा (रा) के प्रमुख चिराग पासवान भाषण दे रहे थे तब पीएम मोदी ने राजीव प्रताप रूडी के कान में कुछ कहा.
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को छपरा में एक चुनावी रैली में एनडीए के उम्मीदवारों के लिए लोगों से समर्थन मांगा. इस दौरान उनके साथ लोजपा (रा) के मुखिया चिराग पासवान भी थे. चिराग पासवान जब मंच पर एनडीए सरकार के कामों को गिना रहे थे तब पीएम मोदी ने सांसद राजीव प्रताप रूडी के कान में कहा कि आज मौसम बहुत खराब है. बारिश हो रही है और तेज हवा चल रही है. इसके बावजूद भी इतनी बड़ी संख्या में लोग आये हैं. यह बताता है कि लहर किसकी है. रैली में आई भीड़ को देखकर वो काफी खुश नजर आये.



