काकोरी प्रकरण में साजिश का आरोप: वैश्य महासमिति ने जताई नाराजगी, एस आई टी जांच की मांग –
✍️शिवकुमार मिश्रा
लखनऊ। काकोरी प्रकरण में नया मोड़ आ गया है भारतीय दोसर वैश्य महासमिति ने इस मामले को समाज के बीच वैमनस्य पैदा करने की साज़िश बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है महासमिति का कहना है कि एक गरीब दलित व्यक्ति को आगे कर एक सम्मानित वैश्य परिवार को झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एस आई टी जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि उचित न्याय न मिलने पर
वैश्य समाज सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन के लिए मजबूर होगा दरअसल काकोरी प्रकरण को लेकर शनिवार को भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के पदाधिकारी काकोरी बाजार पहुंचे वहां उन्होंने स्थानीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों से मुलाकात की और कथित आरोपी परिवार से भेंट कर घटना की जानकारी ली महासमिति के नेताओं ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला एक ” पूर्व नियोजित साजिश ” है उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में पहले कुछ लोगों द्वारा नौटंकी कराई जाती थी जिसमें भीड़ जुटाने और धन संग्रह के लिए वैश्याओं को नाचने के लिए बुलाया जाता था जब आरोपी परिवार ने इस पर आपत्ति जताई और प्रशासन को लिखित शिकायत दी तो कार्यक्रम बंद करा दिया गया उसी रंजिश के चलते ‘ मंदिर के चबूतरे पर पेशाब पिलाने ‘का झूठा आरोप गढ़ा गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार
उस समय केवल दो लोग मौजूद थे – कथित पीड़ित राम पाल और मंदिर देख भाल कर्ता स्वामी कांत कहा गया कि स्वामी कांत ने सिर्फ जगह साफ करने को कहा था किसी तरह की अमानवीय व्यवहार नहीं किया गया कथित हुई पीड़ित की बहू ने भी स्वीकार किया कि पूरा मामला ” ड्रामा ” था और वैश्य परिवार निर्दोष है इस दौरान महासमिति ने
पूर्व सांसद कौशल किशोर और विधायक अमरेश रावत पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि “दोनों नेताओं के रवैए से विपक्ष को दलित मुद्दा मिल गया है जिससे वैश्य समाज और भारतीय
जनता पार्टी को बदनाम करने की साज़िश की जा रही है “।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने वीरांगना ऊदादेवी , महाराजा बिजली पासी और
राजा सुहेल देव को याद करते हुए दलित समाज से अपील की कि वे किसी साजिश का हिस्सा न बने उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रकरण की निष्पक्ष जांच हेतु एस आई टी गठित करने की मांग की और कहा कि मुझे आशा है कि
” दूध का दूध, पानी का पानी ” निकल कर सामने आ जायेगा।
उपरोक्त प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री श्याम मूर्ति गुप्ता , प्रांतीय प्रभारी संगम लाल गुप्ता , युवा नगर अध्यक्ष संजय
गुप्ता , संगठन मंत्री कुलदीप गुप्ता , उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता , युवा प्रभारी प्रज्जवल गुप्ता ,
मलिहाबाद अध्यक्ष आशीष गुप्ता , श्री गोपाल गुप्ता , अनूप गुप्ता , राहुल गुप्ता सहित व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी शामिल रहे।


