राजनीति

दिल्ली में छठ पूजा की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने की बड़ी घोषणा — घाटों पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने राजधानी में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की कि दिल्ली सरकार इस बार छठ पूजा का त्योहार भव्य और बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी कर रही है। सीएम गुप्ता ने कहा कि सालों से यमुना घाट पर छठ पूजा होती रही है, लेकिन पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने अब छठ पूजा पर लगी रोक को हटाने का काम किया है, 17 मॉडल घाटों पर होगी पूजा सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि इस साल छठ पूजा के लिए दिल्ली में पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। यमुना नदी के किनारे पल्ला से लेकर कालिंदी तक 17 पॉइंट्स चिन्हित किए गए हैं, जहाँ मॉडल छठ घाट बनाए जा रहे हैं। श्रद्धालु इन घाटों पर आराम से छठ पूजा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि राजधानी में छठ पूजा करने वाले सभी लोगों के लिए विशेष तरह के इंतजाम किए गए हैं। पिछली बार शहर में केवल 929 जगहों पर छठ मनाई गई थी, लेकिन इस बार 1000 से ज़्यादा जगहों के लिए आवेदन आ चुके हैं। इन सभी स्थानों पर सरकार की ओर से सभी जरूरी सुविधाएँ दी जाएंगी। व्रतियों के लिए खास व्यवस्था सीएम ने कहा कि “हमने कर्तव्य पथ पर जैसी भव्य दिवाली मनाई, उतनी ही भव्य छठ पूजा भी होगी।” सरकार की तैयारियों में शामिल हैं:
  • हर ज़िले में कम से कम एक मॉडल छठ घाट का निर्माण।
  • छठ व्रतियों के लिए स्वागत गेट और सांस्कृतिक कार्यक्रम।
  • सुबह अर्घ्य देने जाने वाले व्रतियों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था।
  • सभी घाटों पर मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम।
पुरानी FIR होंगी वापस सीएम रेखा गुप्ता ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि 2021 में यमुना पर छठ मनाने गए लोगों पर पिछली सरकार द्वारा धारा 188 के तहत जो केस दर्ज किए गए थे, हमारी सरकार उन सभी मामलों को वापस लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!