चौकी इंचार्ज ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान,वाहन चालकों में मचा हड़कंप
✍️आर.एस.तिवारी
मोहनलालगंज। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार एवं सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नवागत सिसेंडी चौकी इंचार्ज निमेष दुबे व एसआई राहुल पासवान ने अपनी टीम के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों बिना हेलमेट ,सीट बेल्ट व काली फिल्म की चेकिंग के साथ साथ वाहनों के कागजात भी चेक किए गए और कई वाहन चालकों को हिदायत देकर छोड़ा गया।
चौकी इंचार्ज निमेष दुबे ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की है। उनका कहना है कि त्योहारों के दौरान ऐसी चौकसी से बाजार में सुरक्षा का माहौल बनता है। चौकी इंचार्ज निमेष दुबे ने लोगों से वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
इस अभियान में मुख्य रूप से हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार के साथ कई अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
