Uncategorized
BRICS विस्तार पर भड़के ट्रंप, बोले– ‘ये अमेरिकी डॉलर के खिलाफ साज़िश है’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स (BRICS) को अमेरिकी डॉलर पर ‘‘हमला’’ बताया और चेतावनी दी कि जो देश इस समूह में शामिल होना चाहते हैं, उन पर अमेरिका भारी शुल्क लगाएगा. ट्रंप ने दावा किया कि उनकी धमकी के बाद कई देश पीछे हट गए. वहीं ब्रिक्स देशों ने अमेरिका की एकतरफा व्यापार नीतियों पर चिंता जताई है. इस समय भारतीय निर्यात पर भी 50% शुल्क लागू है, जिससे व्यापारिक तनाव बढ़ा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ब्रिक्स समूह को लेकर सख्त बयान दिया है. उन्होंने ब्रिक्स (BRICS) को अमेरिकी डॉलर पर ‘‘हमला’’ करार दिया और दावा किया कि उन्होंने उन देशों को ‘‘शुल्क लगाने’’ की धमकी दी, जो इस समूह में शामिल होने की योजना बना रहे थे. ट्रंप के अनुसार, उनकी चेतावनी के बाद कई देश पीछे हट गए.




