Uncategorized
अमित शाह का संकेत: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, फैसला विधायक दल करेगा

बिहार चुनावी समर में एनडीए ने पूरी ताकत झोंक दी है. भाजपा-जदयू दोनों ने अपने सभी उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया कि गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा. लेकिन, मुख्यमंत्री विधायक दल चुनेगा.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब एनडीए पूरी तरह चुनावी मैदान में उतर चुका है. भाजपा और जदयू दोनों ने अपने सभी 101-101 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इस बार नीतीश कुमार ‘बड़े भाई’ की भूमिका में नहीं हैं, लेकिन एनडीए का चेहरा वही बने हुए हैं. अमित शाह ने साफ कर दिया है कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. लेकिन, अगला सीएम विधायक दल तय करेगा.




